{"_id":"690c3b30748ff150450941ed","slug":"video-video-aagara-ekasaparasa-va-para-palta-bsa-yatara-bl-daraivara-kadakatara-na-pa-rakha-tha-sharab-2025-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा एक्सप्रेस वे पर पलटी बस... यात्री बोला- ड्राइवर-कंडक्टर ने पी रखी थी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा एक्सप्रेस वे पर पलटी बस... यात्री बोला- ड्राइवर-कंडक्टर ने पी रखी थी शराब
दिल्ली से लखनऊ आ रही एक प्राइवेट बस बुधवार देर रात उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे ने बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। हादसा उन्नाव के हसनगंज इलाके में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
यात्री राकेश कुमार सोनी दिल्ली से जौनपुर अपने निजी काम से जा रहे थे। राकेश ने बताया कि बस कंडक्टर और ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। बस के भिड़ने के बाद चार से पांच बार पलटी। मौके से दोनों ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले। किसी तरह से एक महिला ने बस का शीशा तोड़ा और उसके बाद हम सभी यात्री बस से बाहर निकल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।