{"_id":"684168fcb2fffaade20a5718","slug":"video-cultural-workshops-for-children-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में अभिनय, नृत्य जैसी विभिन्न कलाओं में तराशे जा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में अभिनय, नृत्य जैसी विभिन्न कलाओं में तराशे जा रहे बच्चे
न्यू कॉलोनी में नटराज थियेट्रिकल ग्रुप व हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सांस्कृतिक कार्यशाला एवं व्यक्तित्व विकास ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को नृत्य, अभिनय, संगीत का अभ्यास करवाया गया। शिविर के 5वें दिन की शुरुआत बच्चों ने मां सरस्वती वंदना के साथ की।
कार्यशाला में शिक्षा विभाग की ओर से अमित भारद्वाज ने बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी कला को तराशने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नव कलाकारों का भविष्य उज्ज्वल है। यही बच्चे एक दिन समाज के अच्छे नागरिक बनकर समाज का नवर्निर्माण करेंगे। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यवान सरोहा ने बच्चों को हरियाणवी, पंजाबी नृत्य, वादन व अभिनय का अभ्यास करवाकर बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को तराशने के लिए नाटक का मंचन करवाया। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे 16 जून को समापन समारोह में अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। कार्यशाला के दौरान जयसिंह सभ्रवाल ने भी सहयोग किया। सुलेख कुमार ने ढोलक, तबला, नवीन मौर्य ने वादन यंत्रों का अभ्यास करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।