Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
During the Tiranga Yatra in Sonipat, the city was imbued with a spirit of patriotism; a grand procession was taken out to honor the martyrs and pay tribute to the Tricolour.
{"_id":"6a7c45fbb4d932bae60cfacb","slug":"video-during-the-tiranga-yatra-in-sonipat-the-city-was-imbued-with-a-spirit-of-patriotism-a-grand-procession-was-taken-out-to-honor-the-martyrs-and-pay-tribute-to-the-tricolour-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के रंग में रंगा शहर शहीदों की याद और तिरंगे के सम्मान में शहर में निकली गई भव्य यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के रंग में रंगा शहर शहीदों की याद और तिरंगे के सम्मान में शहर में निकली गई भव्य यात्रा
सोनीपत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीदों की याद और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में बुधवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और शहरवासियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली इस यात्रा ने पूरे शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अग्रसेन चौक से हुआ। यहां से यात्रा देवीलाल चौक, गीता भवन चौक, गुड़ मंडी, ककरोई रोड से होते हुए तिरंगा चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के मार्ग पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय ध्वज हाथों में थामे युवाओं और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों से जोडऩे वाला महत्वपूर्ण अभियान है। तिरंगा हमारे देश की पहचान, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। मेयर राजीव जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है।
पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। हर घर तिरंगा अभियान हमें अपने शहीदों को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश को एक सूत्र में बांधने वाला राष्ट्रीय प्रतीक है। इसके सम्मान में निकली यह तिरंगा यात्रा समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित के लिए एकजुट होने का संदेश देती है।
देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा पूरा शहर
अग्रसेन चौक से शुरू होकर तिरंगा चौक तक पहुंची इस यात्रा के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। यात्रा के आगे बढऩे के साथ-साथ नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ती गई। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों से बाहर निकलकर पुष्प वर्षा करते हुए तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, योगेश पाल अरोड़ा, नीरज ठरु, दिव्यांक जैन, हरिप्रकाश सैनी, निगम पार्षद मुकेश, सुरेन्द्र मदान, त्रिभुवन कौशिक, संजय ठेकेदार, महेश लूथरा, दिनेश अत्री, नीरज आत्रेय भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।