Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
BJP organizes grand Tricolour rally in Sonipat in memory of martyrs; state president participates.
{"_id":"6a7b48f33c18a0ad5e0957d9","slug":"video-bjp-organizes-grand-tricolour-rally-in-sonipat-in-memory-of-martyrs-state-president-participates-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रदेशाध्यक्ष रही शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रदेशाध्यक्ष रही शामिल
सोनीपत। गन्नौर शहर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहीद के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से हुआ, जो रेलवे रोड से होते हुए नई अनाज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति और सम्मान में हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य करती है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को शहीदों के बलिदान से प्रेरित करना और आने वाली पीढ़ी तक उनके त्याग की गाथा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि असंख्य वीर शहीदों के बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि उनके बलिदान को सदैव स्मरण करें और उन्हें सम्मान दें। भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा ऐसी यात्राएं समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करती हैं। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक पवन खरखौदा, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, भाजपा जिला प्रभारी सतीश नांदल, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला महासचिव नीरज ठरू, सोनीपत मेयर राजीव जैन, मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, शशिकांत भारद्वाज, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।