{"_id":"6a7af9d763e38be365041b69","slug":"video-mau-constable-dies-in-road-accident-sp-and-police-personnel-in-bhadohi-shoulder-the-bier-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मऊ के आरक्षी की मौत, भदोही में एसपी समेज जवानों ने दिया कंधा;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मऊ के आरक्षी की मौत, भदोही में एसपी समेज जवानों ने दिया कंधा;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:00 PM IST
भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर उगईपुर के पास सोमवार की देर रात सड़क हादसे में आरक्षी राजकुमार भारती (33) पुत्र दर्शन प्रसाद निवासी सिद्धाहलासपुर, मधुबन मऊ की मौत हो गई। वह भदोही सीओ कार्यालय में तैनात थे। सांड से टक्कर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में आरक्षी का हेलमेट भी टूट गया था। मंगलवार को पुलिस लाइन में आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी अभिनव त्यागी समेत अन्य जवानों ने कंधा दिया। मऊ निवासी राजकुमार भारती का वर्ष 2016 में पुलिस में चयन हुआ था। वह वर्तमान में भदोही सीओ कार्यालय में तैनात थे। सोमवार को किसी कार्यवश मोढ़ आए थे। यहां से वापस भदोही की तरफ जा रहे थे कि उगईपुर मोड़ के पास किसी जानवर की टक्कर से बाइक समेत सड़क पर गिर गए। जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर मोेढ़ चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार वाले रात में ही ज्ञानपुर आ गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अचानक सामने आए साड़ से बाइक की टक्कर हो गई। इससे चेहरे और सिर में गंभीर चोट लग गई। मृत आरक्षी की एक ढाई साल की लड़की है। मंगलवार को पुलिस लाइन में आरक्षी को सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक संग पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों और सहकर्मियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आरक्षी की मौत से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।