Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
The city echoed with drums and patriotic slogans, school children increased the enthusiasm of the tricolor rally.
{"_id":"6a7af9c5cb57a345f408af2f","slug":"video-the-city-echoed-with-drums-and-patriotic-slogans-school-children-increased-the-enthusiasm-of-the-tricolor-rally-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़ों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर, स्कूली बच्चों ने बढ़ाया तिरंगा रैली का उत्साह;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:00 PM IST
Link Copied
मऊ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली कलेक्ट्रेट से रवाना होकर गाजीपुर तिराहा पर तिरंगे को सलामी देने के साथ समाप्त हुई। रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में अध्यापक, अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों की गूंज और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा पूरा शहर देशप्रेम से ओत-प्रोत रहा। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं और उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। रैली के दौरान जिलाधिकारी ने गुब्बारों को आसमान में छोड़कर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा सहित विभिन्न राष्ट्रभक्ति नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। मुख्य राजस्व अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं अध्यापक उपस्थित रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।