Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Passing of Brigadier OP Chaudhary (Sonipat) is an irreparable loss to the INLD family: Abhay Singh Chautala
{"_id":"6a7b48d44b725195450883c1","slug":"video-passing-of-brigadier-op-chaudhary-sonipat-is-an-irreparable-loss-to-the-inld-family-abhay-singh-chautala-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के निधन से इनेलो परिवार को अपूर्णीय क्षति : अभय सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के निधन से इनेलो परिवार को अपूर्णीय क्षति : अभय सिंह चौटाला
सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला मंगलवार दोपहर ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के निवास पर पहुंचे व उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन केवल उनके परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे इनेलो परिवार व समाज की बड़ी क्षति है। ब्रिगेडियर साहब व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के बीच गहरा व आत्मीय संबंध रहा। दोनों ने लंबे समय तक हरियाणा की शिक्षा, सामाजिक व्यवस्था और राजनीति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वह महान शिक्षाविद, कुशल प्रशासक, अनुशासनप्रिय व्यक्तित्व और समाज में अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उन्होंने अपने जीवन में जिस भी जिम्मेदारी को संभाला, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया। वह आखिरी सांस तक इनेलो परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व का हमारे बीच से चले जाना अपूर्णीय क्षति है।
इस मौके इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी, पूर्व मेयर प्रत्याशी आनंद खत्री, इनेलो नेता अजित आंतिल, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, महिला जिला अध्यक्ष मनजीत फोगाट, अमन आहुलाना समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।