{"_id":"6996d763ae110a5c5c0227b5","slug":"video-eight-selected-sc-farmers-in-sonipat-will-receive-a-tractor-subsidy-of-rs-24-lakh-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में चयनित आठ एससी किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा 24 लाख रुपये का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में चयनित आठ एससी किसानों को ट्रैक्टर पर मिलेगा 24 लाख रुपये का अनुदान
स्टेट प्लान स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को खेती की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आठ ट्रैक्टर पर अनुदान देने के लिए ऑनलाइन ड्रा निकाला गया। इसमें प्रत्येक चयनित एससी किसान को तीन लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा।
कृषि उप निदेशक उॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने एसबी - 89 योजना के अंतर्गत ड्रॉ निकाला। इसका लाभ लेने के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके तहत 147 आवेदन प्राप्त हुए थे और विभाग की ओर से जिले के लिए 8 ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उनका विभागीय पोर्टल पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रॉ किया गया जिसमें आठ किसानों का चयन किया गया और आठ किसानों की प्रतीक्षा सूची बनाई गई।
इन किसानों का हुआ चयन
चयनित किसानों में शमशेर मदीना, दलबीर ढुराना, विजय कुमार पबनेरा, खुशी राम पबनेरा, राजकुमार ठसका, सुशील मातंड, सुखबीर शेखपुरा, रामसिंह शेखपुरा शामिल है। अब इन किसानों को सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में संबंधित दस्तावेज जमा करवाने उपरांत विभागीय अप्रूवल दी जाएगी। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. कुलदीप दहिया, सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा, बागवानी विभाग से ब्रज वेकरिया, प्रगतिशील किसान जयसिंह रोहट, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।