Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Firefighters' Strike Continues in Sonipat; Strikers Stand Firm on Demand for 'Martyr' Status for Deceased Personnel
{"_id":"69d8d9de8b34f376480d9de5","slug":"video-firefighters-strike-continues-in-sonipat-strikers-stand-firm-on-demand-for-martyr-status-for-deceased-personnel-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मृत कर्मियों को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मृत कर्मियों को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग पर अड़े
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से राज्य स्तरीय हड़ताल का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। नगर निगम कार्यालय में पे-रोल कौशल दमकल कर्मियों का धरना जारी रहा, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजीव खत्री, मंच संचालन जिला सचिव अमित दहिया ने किया।
पूर्व जिला प्रधान संदीप तुर ने बताया कि प्रदेशभर के दमकल कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। यूनियन की प्रमुख मांग है कि फरीदाबाद की फैक्टरी में आग बुझाते समय शहीद हुए कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए, उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी व सभी नियमानुसार सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी 87 नगर निकाय के कर्मचारी इस आंदोलन के साथ हैं। कच्चे दमकल कर्मचारियों के वेतन में पांच वर्ष से वृद्धि न होने पर भी रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान नगर पालिका इकाई सचिव राजा भाई, दीपक बोहत, विशाल, राजपाल, विवेक, विनोद शर्मा, सुनील, नितेश, पवन, नितिन, सोमपाल, सुमित भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।