Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, the BJP will organize a cleanliness drive, seminars, and a 'Deepotsav' (festival of lights) during the Ambedkar Jayanti week.
{"_id":"69d8d9c8186dd4e102042e7b","slug":"video-in-sonipat-the-bjp-will-organize-a-cleanliness-drive-seminars-and-a-deepotsav-festival-of-lights-during-the-ambedkar-jayanti-week-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में भाजपा आंबेडकर जयंती सप्ताह के दौरान करेंगी स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी और दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में भाजपा आंबेडकर जयंती सप्ताह के दौरान करेंगी स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी और दीपोत्सव
निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
निवर्तमान मेयर राजीव जैन शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल भाजपा के सभी कार्यकर्ता इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से बाबा साहेब की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाएंगे। उसी शाम उनकी प्रतिमा और परिसरों पर ''दीपोत्सव'' का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया ने बताया कि 14 अप्रैल को पार्टी के जनप्रतिनिधि और प्रमुख नेता बाबा साहेब की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण करेंगे और समाज के साथ मिलकर मिष्ठान वितरण करेंगे।प्रत्येक बूथ और पार्टी कार्यालय पर बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा आयोजित की जाएगी। इस दौरान ''संविधान की प्रस्तावना'' का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा। बस्तियों और छात्रावासों में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा और समाज के व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।
भाजपा नेता माईराम कौशिक ने कहा कि पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 14 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि रहेंगे। इस दौरान जिला मीडिया इंचार्ज दिनेश अत्री, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर तूफान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।