Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
In Sonipat, the Education Minister planted a sapling at the Mini-Secretariat complex under the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign.
{"_id":"6a75a1b5b485cd91b9002b99","slug":"video-in-sonipat-the-education-minister-planted-a-sapling-at-the-mini-secretariat-complex-under-the-ek-ped-maa-ke-naam-a-tree-in-mothers-name-campaign-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में शिक्षा मंत्री ने लघु सचिवालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में शिक्षा मंत्री ने लघु सचिवालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित रूप से देखभाल करने का आह्वान किया।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में इनकी अहम भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण और पौधों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन पर भी ध्यान दिया जाए।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ वातावरण का आधार बनेंगे।
इस दौरान राई विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत विधायक निखिल मदान, उपायुक्त नेहा सिंह, डीएफओ रेनू बाला, गन्नौर मार्केट कमेटी के चैयरपर्सन निशांत छौक्कर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।