{"_id":"69a6de7ff229448f500d21f7","slug":"video-mohan-lal-badoli-praises-haryana-budget-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: हरियाणा सरकार का बजट विकसित हरियाणा की मजबूत नींव: मोहन लाल बड़ौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: हरियाणा सरकार का बजट विकसित हरियाणा की मजबूत नींव: मोहन लाल बड़ौली
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जल्द ही सोनीपत वासियों को मेट्रो और आरआरटीएस (रेपिड रेल) की सुविधा मिलेगी। इसका डीपीआर तैयार हो चुका है और इसके लिए सरकार ने बजट में इसका प्रावधान भी किया है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बजट विकसित हरियाणा की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं, सुझावों और विकसित हरियाणा के संकल्प का सशक्त दस्तावेज है।
बड़ौली ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट को लेकर विभिन्न वर्गों के साथ 13 बैठकें की, जिसमें 2,199 सुझाव प्राप्त किए, जबकि एआई चैटबोट के माध्यम से 12,400 सुझाव मिले। इनमें से लगभग 5,000 सुझावों को बजट में शामिल किया गया। यह लोकतांत्रिक सहभागिता का श्रेष्ठ उदाहरण है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बजट सत्र में लिए गए 12 महत्वपूर्ण निर्णय स्वागत योग्य हैं। हरियाणा एग्री डिस्कॉम की स्थापना, 3 लाख किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन, अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 15,200 रुपये प्रतिमाह, मेक इन हरियाणा नीति, हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड तथा हांसी को मॉडल जिला बनाना जैसे निर्णय ऐतिहासिक हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक निखिल मदान, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, निशांत छोक्कर, अरूण बंसल, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।