Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : police issued challan of 21 thousand rupees for bursting crackers from bullet bike In Sonipat
{"_id":"677927c74e59d7901b0c6e11","slug":"video-police-issued-challan-of-21-thousand-rupees-for-bursting-crackers-from-bullet-bike-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में बुलेट बाइक से पटाखे बजाने पर पुलिस ने काटा 21 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में बुलेट बाइक से पटाखे बजाने पर पुलिस ने काटा 21 हजार का चालान
सोनीपत में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने शनिवार को गोहाना शहर के शहीद चौक पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखे बजाने पर चालक का 21 हजार रुपये का चालान किया है। इसके अलावा यातायात पुलिस ने 20 अन्य वाहनों के भी चालान किए हैं।
यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है। शनिवार को शहर के शहीद चौक पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक बुलेट बाइक चालक पटाखे बजाने की आवाज करते हुए आया।
पुलिस ने पटाखे बजाने की आवाज सुन बुलेट बाइक चालक को रुकवाया और उसके दस्तावेजों की जांच की। जब बाइक के साइलेंसर की जांच की तो वह बदला मिला। जिस पर पुलिस ने बाइक से पटाखे बजाने पर युवक का 21 हजार रुपये का चालान कर दिया। चालक के पास पंजीकरण संबंधी दस्तावेज पूरे मिले।
यातायात पुलिस इंचार्ज उप निरीक्षक ईश्वर सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहन चालकों को लगातार नियमों का पालन करने की नसीहत दी जाती है। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अवहेलना से बाज नहीं आ रहे।
ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए चालान किए जा रहे हैं। बुलेट बाइक का पटाखे बजाने पर 21 हजार रुपये का चालान किया गया है। इसके अलावा अन्य 20 वाहनों के भी चालान किए गए हैं। यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।