Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
VIDEO : Fog intensified in Yamunanagar at around 8 pm on Friday night, there was some relief from the wind in the morning
{"_id":"6778d7e4f2c15f93c10bdabe","slug":"video-fog-intensified-in-yamunanagar-at-around-8-pm-on-friday-night-there-was-some-relief-from-the-wind-in-the-morning","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर में शुक्रवार रात करीब आठ बजे कोहरे ने दिखाया जोर, सुबह हवा से मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर में शुक्रवार रात करीब आठ बजे कोहरे ने दिखाया जोर, सुबह हवा से मिली कुछ राहत
जबरदस्त कोहरे व कड़ाके की सर्दी से सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सर्दी से मानो जीवन थम गया है। दस दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुअए है। धूप न निकलने से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। सर्दी से जन मानस ही नहीं बल्कि सभी जीव जंतु परेशान हो गए हैं। लोग अपने साथ पालतू पशुओं को भी सर्दी से बचाने के लिए विभिन्न जतन कर रहे हैं। वहीं, हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के साथ घने कोहरे ने और ज्यादा मुश्किल पैदा कर दी है। कोहरे के कारण लोगों का घर से निकलना कम और रास्ता चलना मुश्किल हो गया है।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे कोहरे ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। कुछ ही देर में चारों तरफ धुआं धुआं नजर आने लगा। कोहरे के कारण दृश्यता अब तक के सबसे न्यूनतम बिंदू पर रही। ऐसे में हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कछ़ुआ गति से कम रही।
वहीं, कोहरे का रेल यातायात पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ट्रेन संचालन के लिए रेलवे को पटाखों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस दौरान लंबी ही नहीं बल्कि कम दूरी की ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से चली। वहीं, लंबी दूरी की गाड़ियां घंटों की देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे जयादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों के साथ रात को ट्रेन पकड़ने आए लोगों को हुई।
देरी के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी में प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में लोगों ने स्टेशन पर इधर-उधर दुबक कर सर्दी से बचने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से चार घंटे की देरी से चलीं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर रात गुजरानी पड़ी। इस दौरान सबसे जयादा रात को गुजरने वाली गाड़ियां प्रभावित रहीं। लंबे रूट की सभी गाड़ियां देरी से पहुंची।
वहीं, दस दिन से धूप न निकलने के कारण हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। सर्दी व कोहरे का असर बाजार में भी देखने को मिला। शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में दुकानें देरी से खुली। परंतु बाजार अधिकांश समय वीरान नजर आए। व्यस्तम बाजारों में भी चंद लोग ही दिखाई दिए। वहीं, सर्दी से बचने के लिए दुकानदारों व कर्मचारियों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में इन दिनों बाजार देरी से खुल और जल्दी बंद हो रहे हैं।
सूरज की बेरूखी, अभी नहीं राहत, सोमवार को बारिश
बता दें कि जिले में दस दिन से धूप नहीं निकली है। गत सप्ताह वीरवार को बादल छा गए थे। जिसके बाद दो दिन लगातार बारिश हुई। उसके बाद से धूप नहीं निकली है। धूप न निकलने लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने अभी सर्दी से राहत न मिलने की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार मकर संक्रांति तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। वहीं, रविवार को भी कड़ाके की सर्दी की संभावना है। इस दौरान तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि सोमवार को बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट आएगी। ऐसे में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।