{"_id":"6778cdfd86c02e55f60ad914","slug":"video-due-to-fog-in-narnaul-the-visibility-was-less-than-10-meters","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में कोहरे की वजह से दृश्यता रही 10 मीटर से भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल में कोहरे की वजह से दृश्यता रही 10 मीटर से भी कम
नारनौल व आसपास के क्षेत्र में सुबह कोहरा छाने से दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। जिससे वाहन चालकों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन दिनों कड़ाके की हाड़कंपा देने वाली ठंड अपने रंग दिखा रही है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं शुक्रवार को कोहरा नहीं होने और हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन शनिवार को कोहरा छाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि वीरवार की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन क्षेत्र में न्यूनतम व अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। आगामी दिनों में क्षेत्र में सघन कोहरा व हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में 4 जनवरी को मध्यम श्रेणी, 7 जनवरी को कमजोर और 10 जनवरी को मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि विक्षोभ के कारण हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से क्षेत्र में सघन कोहरा, शीतलहर व हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।