{"_id":"69d4f3869b0570fe7f03b9e8","slug":"video-roadways-employees-sent-a-demand-letter-to-the-general-manager-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: रोडवेज कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को भेजा मांग पत्र, 10 दिन में समाधान न हुआ तो दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: रोडवेज कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को भेजा मांग पत्र, 10 दिन में समाधान न हुआ तो दी आंदोलन की चेतावनी
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गोहाना डिपो के महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिनका जल्द समाधान किया जाए।
मांग पत्र में कर्मचारियों ने कहा कि लगभग तीन साल से बकाया रात्रि भत्ता जल्द दिया जाए। करीब एक साल से लंबित ओवरटाइम का भुगतान किया जाए। गोहाना डिपो में खराब पड़ी ईटीएम मशीनों को ठीक कर फिर से चालू किया जाए। वर्ष 2016 के चालकों को मुख्यालय के निर्देश अनुसार एलटीसी का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर ड्यूटी दी जाए और वर्कशॉप में लंबे समय से खराब खड़ी बसों को ठीक करवाया जाए। इसके साथ ही गोहाना बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जाए।
इसके बाद गोहाना डिपो में कर्मचारियों की बैठक भी हुई। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
बैठक में राज्य सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य विजेंद्र सिंघरोहा और अशोक सैनी भी पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
बैठक में विजेंद्र सिंघरोहा, अनिल गंगाना, देवराज मलिक, अशोक सांगवान, संदीप रिढाल, सुनील मलिक, संजय सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारियों ने कहा कि अगर 10 दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सांझा मोर्चा बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।