Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi BJP State President Dr. Rajeev Bindal states—The public bears the burden of taxes while the government lives in luxury; Himachal is suffering under Congress rule
{"_id":"69d4a4cd10cb4dba1b01e823","slug":"video-mandi-bjp-state-president-dr-rajeev-bindal-states-the-public-bears-the-burden-of-taxes-while-the-government-lives-in-luxury-himachal-is-suffering-under-congress-rule-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले- जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में, कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले- जनता पर टैक्स का बोझ, सरकार मौज में, कांग्रेस राज में हिमाचल त्रस्त
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:01 PM IST
Link Copied
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता महंगाई, बढ़ते टैक्स और कुशासन से पूरी तरह परेशान हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की सेवा के बजाय उस पर आर्थिक बोझ डालने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार नए टैक्स लगाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है। बिजली के बढ़े हुए बिल लोगों को झटका दे रहे हैं, पानी के दामों में वृद्धि हुई है, एचआरटीसी किराए बढ़ाए गए हैं और कई बस रूट बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम जनता की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बिंदल ने आरोप लगाया कि राशन डिपो में लोगों को पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा और जो मिल रहा है वह महंगे दामों पर उपलब्ध है। स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, सीमेंट के दामों में इजाफा और एंट्री टैक्स ने आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने डीजल पर पहले ही 10.40 रुपये का वैट लगाया था और अब 5 रुपये प्रति लीटर सेस लगाकर महंगाई को और बढ़ा दिया है, जबकि केंद्र सरकार राहत देने के प्रयास कर रही है। बिंदल ने कहा किएक तरफ राहत, दूसरी तरफ लूट यही कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है। उन्होंने प्रदेश में माफिया राज, भाई-भतीजावाद और मित्रवाद के बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, किसानों, बागवानों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग परेशान है और हर घर में आक्रोश है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने कार्यसमिति में संकल्प लिया है कि जनता के हर मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा और हर वर्ग की आवाज बनकर संघर्ष किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भाजपा की नहीं बल्कि जनता की है और पार्टी जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।