{"_id":"68495bc9c4302c49f40f736d","slug":"video-san-kabir-das-jayanti-celebration-in-sonipat-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के सतगुरु भरतूशाह आश्रम में मनाया सतगुरु कबीर प्रकटोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के सतगुरु भरतूशाह आश्रम में मनाया सतगुरु कबीर प्रकटोत्सव
मामा-भांजा चौक के पास दिल्ली रोड स्थित श्री सतगुरु भरतूशाह आश्रम में कबीर चौरा समिति की ओर से 628वें सतगुरु संत कबीर प्रकटोत्सव पर चल रहे दो दिवसीय समारोह का सत्संग व भंडारा लगाकर समापन किया गया। समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण भाव के साथ किया गया।
सतगुरु भरतूशाह आश्रम में सुबह संत कबीर वाणी का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने संत कबीर के दोहे व उपदेशों का भावपूर्ण उच्चारण हुआ। तत्पश्चात सत्संग में श्रद्धालुओं ने संत कबीर के भजन व वाणी के माध्यम से भक्ति रस का रसास्वादन किया। वर्तमान गद्दीनशीन संत सत्यदास महाराज ने श्रद्धालुओं को संत कबीर के बताए गए सत्य, सेवा व सरलता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सतगुरु कबीर की शिक्षा आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जो समाज को एकता, प्रेम व समरसता की दिशा में आगे ले जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।