{"_id":"675d77c0b583eaa5750d4dd4","slug":"video-sanapata-ma-b-kasaga-kalb-ma-makakabja-ka-thalii-nasha-ka-khalfa-shapatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में बॉक्सिंग क्लब में मुक्केबाजों को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में बॉक्सिंग क्लब में मुक्केबाजों को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ
सोनीपत के गोहाना स्थित गोहाना बॉक्सिंग क्लब में मुक्केबाजों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। मुक्केबाजों को नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। मुक्केबाजों ने शपथ ली कि वह अपने आस पास के क्षेत्र को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे।
प्रशिक्षक विकास मलिक ने बताया कि शनिवार को क्लब में मुक्केबाजों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उनके आस पास का वातावरण सही हो। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे के विपरीत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करके प्रदेश व देश का नाम रोशन करना चाहिए। हम युवा को किसी भी प्रकार के नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान खिलाड़ियों काे नशे से पड़ने वाले प्रभावों से अवगत कराया और नशे का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने क्लब में मुक्केबाजों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।
नशे की लत लगने के बाद युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने बताया कि आज के समय में प्रदेश का युवा नशे की गर्त में जा रहा है। जिसके लिए हम सभी की जिम्मेदारी हैं कि हम युवाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दें। मुक्केबाजों को क्लब में नशे से दूर रहने व आसपास के लोगों काे भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।