{"_id":"6734121ede8ab03651001a75","slug":"video-sanapata-ma-hava-ka-paravaha-thama-pahal-bra-chhaya-kahara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में हवा का प्रवाह थमा, पहली बार छाया कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में हवा का प्रवाह थमा, पहली बार छाया कोहरा
सोनीपत में वातावरण में अभी ठंडक पूरी तरह घुली भी नहीं है उसके बावजूद मौसम में पहली बार छाए कोहरे ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। हाईवे सहित शहर में भी घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है।
कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई और शहरी क्षेत्र में भी 100 मीटर दूर दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे से नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए। हवा थमने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी बढ़ोतरी हुई है।
सुबह एक्यूआई 313 दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में पीएम 10 का स्तर 500 तो पीएम-2.5 का स्तर 494 पहुंच गया। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। सांस के मरीजों को इस मौसम में अधिक दिक्कत हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।