{"_id":"685e8c410091d112510302a4","slug":"video-sewer-line-will-be-laid-in-four-colonies-of-sonipat-with-rs-50-lakh-work-has-started-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में चार कॉलोनियों में 50 लाख रुपये से डाली जाएगी सीवर लाइन, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में चार कॉलोनियों में 50 लाख रुपये से डाली जाएगी सीवर लाइन, काम शुरू
मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान शुक्रवार सुबह वार्ड नं. 2 स्थित धानकान बस्ती में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। महक नैय्यर से नारियल तुड़वाकर विधिवत रूप से विकास कार्यों की शुरुआत की।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि कोट मोहल्ला, धानकान बस्ती, कुम्हार गेट और खटीक बस्ती में पुरानी सीवर लाइन के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण कई महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगों के घरों के आगे दूषित जल भराव हो रहा है। इस समस्या के निवारण के लिए नई सीवर लाइन डालने का कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। आगामी तीन सप्ताह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों की सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
साथ ही वार्ड नंबर 1 में सब्जी मंडी रोड पर काली माता मंदिर से शुगर मिल तक 30 लाख रुपये से नई पेयजल लाइन डालने और छह लाख रुपये से सब्जी मंडी की क्षतिग्रस्त हो चुकी पेयजल लाइन को भी बदलने का कार्य शुरू किया गया है। उसके बाद क्षेत्रवासियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।