Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Shopkeepers in Sonipat left their work and protested against the water filling in the underpass
{"_id":"67d01846f8e4fe48b40946b9","slug":"video-shopkeepers-in-sonipat-left-their-work-and-protested-against-the-water-filling-in-the-underpass-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में दुकानदारों ने काम धंधा छोड़ अंडरपास में पानी भरने का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में दुकानदारों ने काम धंधा छोड़ अंडरपास में पानी भरने का जताया विरोध
सारंग रोड स्थित पार्क के पास रेलवे अंडरपास के नीचे काफी समय से दूषित पानी भरने की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अंडरपास में दूषित पानी भरा रहने के विरोध में दुकानदारों ने मंगलवार को अपने काम धंधे छोड़ जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में काले झंडे लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ धरना दिया।
संजय बड़वासनी, दुकानदार राजवीर, संदीप, सुरेश, रविंद्र व परमेंद्र ने बताया कि रेलवे अंडरपास के नीचे काफी वर्ष से दूषित पानी भरा रहता है। कई बार दूषित पानी दुकानों तक आ जाता है। इसके कारण दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निकासी की अव्यवस्था के चलते, मच्छर-मक्खी पनपने के कारण कई दुकानदार बीमार हो चुके हैं। दुर्गंध के कारण दुकानदारों का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार कई बार सरकार व प्रशासन से समाधान करवाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।दुकानदारों को मजबूरन धरना देने के लिए विवश होना पड़ा। दुकानदारों ने प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर अधिकारियों ने निकासी का प्रबंध नहीं करवाया तो दुकानदार दूषित पानी को ड्रमों में भरकर नगर निगम कार्यालय के बाहर छोड़ेंगे। साथ ही प्रदर्शन कर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।