{"_id":"6a20206147c422999000a45b","slug":"video-the-work-of-voter-list-revision-will-start-from-june-15-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 15 जून से होगा शुरू, कल से होगा प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 15 जून से होगा शुरू, कल से होगा प्रशिक्षण शिविर
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश सिमरन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने व मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करने का कार्य किया जाएगा। 5 से 14 जून तक बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और मतदाता सूची से संबंधित मुद्रण कार्य किए जाएंगे। 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।
नगराधीश सिमरन एसडीएम सुभाष चंद्र के साथ बुधवार को लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता कर रही थी। उन्होंने बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सूचना चरण, जिसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है, 21 जुलाई से 18 सितंबर तक संचालित होगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।