Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Deputy Speaker of Haryana Legislative Assembly visited Faridabad
{"_id":"688b61c4003c30859b033c06","slug":"video-deputy-speaker-of-haryana-legislative-assembly-visited-faridabad-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष ने फरीदाबाद का किया दौरा, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के कार्यक्रम का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष ने फरीदाबाद का किया दौरा, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के कार्यक्रम का लिया जायजा
हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा आज एक दिवसीय दौरे पर फरीदाबाद पहुंचे। उनका यह दौरा आगामी 14 अगस्त को जिले में आयोजित होने वाले ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों एवं कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के उद्देश्य से हुआ। यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। डॉ. मिड्ढा ने अपने दौरे के दौरान सेक्टर-16 स्थित अनाज मंडी एवं एनआईटी दशहरा ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश की जनता को विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की स्मृति दिलाने का कार्य करेगा तथा आगामी पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।