{"_id":"6728c82f13cc1b7cf4039905","slug":"video-encroachment-in-markets-again-in-charkhi-dadri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चरखी दादरी प्रशासन ने लाखों खर्च कर दादरी से हटाया था अतिक्रमण, डीसी बदलते ही हालात पहले जैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चरखी दादरी प्रशासन ने लाखों खर्च कर दादरी से हटाया था अतिक्रमण, डीसी बदलते ही हालात पहले जैसे
चरखी दादरी जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर मुहिम चलाकर दस माह पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त किया था। उस दौरान शहर की सड़कों से नाजायज कब्जे हटाने पर लाखों रुपये खर्च आया था। तत्कालीन डीसी मनदीप कौर की इस पहल को शहरवासियों ने सराहा था जबकि उनके तबादला होने के बाद हालात फिर से पहले जैसे बन गए हैं। फिलहाल अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। दरअसल, तत्कालीन डीसी मनदीप कौर ने विभागों का सामंजस्य स्थापित करवाकर संयुक्त टीम को शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए उतारा था। टीम ने करीब 20 दिनों तक लगातार कार्रवाई की और परिणामस्वरूप शहर की सड़कें चार से 19 फुट तक चौड़ी हो गईं। उस कार्रवाई का असर ये था कि गलियों में भी लोगों ने स्वेच्छा से चबूतरे तोड़ दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।