{"_id":"67285c2be7ddc6d8580e732b","slug":"crpf-jawan-dies-in-road-accident-in-rajgarh-last-rites-performed-with-royal-honors-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2280670-2024-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: राजगढ़ में सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, राजकीम सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: राजगढ़ में सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, राजकीम सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 12:25 PM IST
Link Copied
राजगढ़ जिले से ताल्लुक रखने वाले सीआरपीएफ जवान शिवप्रसाद भिलाला बीते दिनो दीपावली की छुट्टियां मनाने के लिए अपने गांव में आए हुए थे, लेकिन किसी को ये खबर नहीं थी कि उनकी ये आखिरी छुट्टी होगी और वे दुनिया को अलविदा कह देंगे।
जानकारी के मुताबिक उन्होंने दीपावली अपने भाई दशरथ सिंह के यहां मनाई, जो सारंगपुर में निवास करते है और शनिवार की रात वे स्कूटी से अपने घर की और लौट रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सारंगपुर से शाजापुर ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से उनके गांव जमुनिया जौहर में शौक की लहर दौड़ गई और यह खबर सुनकर हर कोई गमगीन था।
गौरतलब है कि शिवप्रसाद भिलाला के अंतिम दर्शन करने के लिए एक और जहां भोपाल और अन्य जगह के अधिकारी पहुंचे, वहीं राजगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणजन भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान शिव प्रसाद भिलाला शादीशुदा थे और उनकी पत्नी अनिता भिलाला राजगढ़ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 17 की सदस्य भी है। वहीं पास के गांव के जगदीश नागर बताते है कि उनका प्रमोशन होने वाला था और घर के लोगों के कहने पर वे एक दिन और रुके, लेकिन इस सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।