Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : National Ganga Festival Cleanliness Ghats people appealed cleanliness with Aarti Namami Gange made aware
{"_id":"67286e7fd090e4c6be0fc6fc","slug":"video-national-ganga-festival-cleanliness-ghats-people-appealed-cleanliness-with-aarti-namami-gange-made-aware","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घाटों पर चला अभियान, आरती के साथ लोगों से स्वच्छता की अपील; नमामि गंगे ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घाटों पर चला अभियान, आरती के साथ लोगों से स्वच्छता की अपील; नमामि गंगे ने किया जागरूक
गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने की वर्षगांठ (चार नवंबर) को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा मनाए जा रहे 'राष्ट्रीय गंगा उत्सव' के अवसर पर नमामि गंगे ने जिला गंगा समिति के तत्वावधान में नमो घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। गंगा किनारे की सफाई करके मां गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
वन विभाग के आईएफएस रविंद्र सिंह के संयोजन में नगर निगम, गंगा टास्क फोर्स, सीआरपीएफ, बेस इंडिया, सृजन सामाजिक संस्था ने नमो घाट से राजघाट पुल तक गंगा की तलहटी की सफाई की। भारतीय संस्कृति की मेरुदंड राष्ट्रीय नदी मां गंगा को राष्ट्रध्वज की ही तरह समुचित आदर करने की अपील करते हुए नमो घाट पर मौजूद नागरिकों के साथ तिरंगा लेकर गंगा स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण के लिए राष्ट्रध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।