{"_id":"6a02ce7b48ccc1779e0bbac0","slug":"video-aap-stages-protest-in-yamunanagars-sector-17-huda-over-dilapidated-roads-bjp-flags-planted-in-potholes-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सेक्टर-17 हुड्डा की टूटी सड़कों को लेकर आप का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए भाजपा के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सेक्टर-17 हुड्डा की टूटी सड़कों को लेकर आप का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए भाजपा के झंडे
यमुनानगर के सेक्टर-17 हुड्डा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने गड्ढों में भाजपा के झंडे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और सड़क निर्माण की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के नेता राहुल चिराग सिंघल, दिलीप और कपिल सांगवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-17 की यह सड़क लंबे समय से टूटी हुई है, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही। नेताओं ने कहा कि इसी सड़क के आसपास निजी स्कूल, जिला समाज कल्याण अधिकारी का कार्यालय और भाजपा जिला कार्यालय भी स्थित है, इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है।
Aap नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा जिला कार्यालय के सामने की सड़क पूरी तरह सही है, जबकि आसपास की अन्य सड़कें बदहाल हैं। उनका कहना है कि सरकार केवल अपने कार्यालयों तक ही विकास सीमित रख रही है, जबकि आम जनता खराब सड़कों के कारण परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी खराब सड़कों को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।