Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Foundation stone laid for road and RCC drain in Harbanspura at a cost of ₹41.55 lakh; relief from waterlogging promised.
{"_id":"6a33e45239b56cb3330b45c6","slug":"video-foundation-stone-laid-for-road-and-rcc-drain-in-harbanspura-at-a-cost-of-rs4155-lakh-relief-from-waterlogging-promised-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरबंसपुरा में 41.55 लाख से सड़क व आरसीसी नाले का शिलान्यास, जलभराव से राहत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरबंसपुरा में 41.55 लाख से सड़क व आरसीसी नाले का शिलान्यास, जलभराव से राहत का दावा
यमुनानगर।
मानसून से पहले नगर निगम ने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वार्ड नंबर-16 स्थित हरबंसपुरा कॉलोनी में 41.55 लाख रुपये की लागत से सड़क और आरसीसी नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी ने संयुक्त रूप से परियोजना का शिलान्यास किया।
परियोजना के तहत कांबोज करियाना स्टोर से नीलकंठ डेयरी तक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही दोनों ओर आरसीसी नाले बनाए जाएंगे, जिससे बरसात के दौरान क्षेत्र में जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद संदीप धीमान, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि हरबंसपुरा कॉलोनी में 41.55 लाख रुपये की लागत से सड़क और आरसीसी नालों का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और तय समय में कार्य पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार समान विकास की नीति पर काम कर रही है। नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जारी हैं। उनका प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए और लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिले। उन्होंने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।