{"_id":"68c7d4311db3bfd93c08e03e","slug":"video-man-dies-after-being-hit-by-train-2025-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
यमुनानगर में रात के समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर और दोनों पैर कटकर शरीर से अलग हो गए। सूचना मिलते जीआरपी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र मनफूल सिंह निवासी हसनपुर के रूप में हुई है। रवि मजदूरी किया करता था और परिजनों के अनुसार वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि उन्हें तड़के करीब 4 बजे जगाधरी रेलवे स्टेशन से सूचना मिली थी कि दराजपुर व जगाधरी वर्कशॉप के बीच रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा हुआ है। वह सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर जाकर देखा तो एक लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी थी, जिसकी दोनों टांगें और सिर कटकर शरीर से अलग हो चुका था। शिनाख्त के लिए जब शव के कपड़ों की तलाशी ली तो उनमें भी ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो
नवीन कुमार ने बताया सुबह जीआरपी थाने में कुछ लोगों ने संपर्क किया तो उन्हें शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया। मृतक के पिता मनफूल सिंह ने कपड़ों को देखकर बेटे के शव की शिनाख्त की। मनफूल सिंह ने बताया कि उनका बेटा अभी अविवाहित था और मजदूरी किया करता था।
रविवार की रात को सभी घर में सो रहे थे। रवि बाहर की साइड बने कमरे में लेटा हुआ था। रात को पता नहीं किस समय वह कमरे से बाहर चला गया। सुबह जब आंख खुली तो रवि घर पर नहीं था। उन्होंने आस-पड़ोस में उसकी तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नही चला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।