{"_id":"67ebc74a95c5a9bfc90adfec","slug":"video-wheat-did-not-reach-the-mandis-of-yamunanagar-waiting-for-harvesting-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर की मंडियों में नहीं पहुंचा गेहूं, कटाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर की मंडियों में नहीं पहुंचा गेहूं, कटाई का इंतजार
सरकार के आदेशों के बाद यमुनानगर में आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। परंतु पहले दिन किसी भी मंडी में गेहूं नहीं पहुंची। जिस कारण मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा। मंडियों को देख कर लग ही नहीं रहा है कि आज से खरीद शुरू हो चुकी है। जिले की 13 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद की जानी है। माना जा रहा है कि 10 अप्रैल के आसपास ही मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो सकती है। वहीं साढौरा समेत कुछ मंडियों में शौचालयों की हालत खराब है। इनमें गंदगी का आलम है।
90 हजार हेक्टेयर है गेहूं का रकबा
इस बार यमुनानगर में गेहूं का कुल रकबा 90 हजार हेक्टेयर है। इस बार मौसम गेहूं के लिए काफी अनुकूल रहा। जिससे गेहूं की बंपर पैदावार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मार्च के महीने में तापमान में हुई बढ़ोतरी से एक बार तो किसानों की परेशानी बढ़ गई थी, क्योंकि तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। जिससे गेहूं का दाना पिचकने का खतरा बढ़ गया था। परंतु पहाड़ों में हुई बर्फबारी व ठंडी हवाएं चलने से गेहूं की फसल को काफी फायदा हुआ।
अभी शुरू नहीं हुई कटाई
सरकार ने भले ही गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हों, लेकिन अभी तक खेतों में गेहूं की कटाई भी शुरू नहीं हो सकी है। बढ़ते तापमान के चलते खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल सुनहरी हो गई है। गेहूं में अभी नमी की मात्रा बहुत ज्यादा है। इसलिए किसान अभी गेहूं की कटाई नहीं कर रहे हैं। एक सप्ताह के बाद गेहूं की कटाई शुरू होने के आसार है। इसके बाद ही मंडियों में गेहूं की आवक हो सकेगी।
तैयारियां पूरी करने को कहा है: पार्थ गुप्ता
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि सभी मंडियों में गेहूं की आज से खरीद शुरू करनी है। परंतु पहले दिन मंडियों में गेहूं नहीं आया। वहीं अधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि वह अपने क्षेत्र की मंडियों में खरीद की सारी तैयारियां पूरी रखें। यदि कोई कमी बाकी है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। सभी को साफ शब्दों में कहा गया है कि मंडियों में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।