बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Irrigation Department Junior Engineer and HKRN Beldar arrested while accepting a bribe of ₹45,000.

यमुनानगर: सिंचाई विभाग का जेई और एचकेआरएन बेलदार 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:48 PM IST
Yamunanagar: Irrigation Department Junior Engineer and HKRN Beldar arrested while accepting a bribe of ₹45,000.
पंचकूला एसीबी ने कैनाल रेस्ट हाउस में रंगे हाथ दबोचा यमुनानगर। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, यमुनानगर के जूनियर इंजीनियर (जेई) सौरभ कुमार और एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त बेलदार करमजीत को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी थाना पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता सिंचाई विभाग में ठेकेदार है। उसने शिकायत में बताया कि विभाग में उसके सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद लंबे समय से उसके बिलों का भुगतान लंबित रखा गया था। आरोप है कि जेई सौरभ कुमार जानबूझकर बिल पास नहीं कर रहा था और भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर अपने साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत मांगी। रिश्वत की राशि लेने के लिए उसने विभाग के बेलदार करमजीत को माध्यम बनाया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने 45 हजार रुपये की रिश्वत बेलदार करमजीत को सौंपी। करमजीत ने यह राशि तत्काल जेई सौरभ कुमार को दे दी। इसी दौरान पहले से मौके पर तैनात एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को कैनाल रेस्ट हाउस से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी सौरभ कुमार अंबाला का निवासी है, जबकि करमजीत लाल छप्पर गांव का रहने वाला है जोकि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से विभाग में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले करीब एक वर्ष से शिकायतकर्ता के बिलों का भुगतान टालकर उस पर रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था। इस कार्रवाई को इंस्पेक्टर तेजपाल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में एएसआई पपिंद्र सिंह, विमल, सुखविंद्र और धान सिंह शामिल रहे। इंस्पेक्टर तेजपाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि मामले में अन्य संभावित पहलुओं और संलिप्त व्यक्तियों की भी जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ के बारहद्वारी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, विरोध का करना पड़ा सामना

14 Jul 2026

बीच सड़क थार और ट्रैक्टर को लोहे की चेन से बांधकर ताकत आजमाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों चालक पकड़े

14 Jul 2026

मोहाली में दप्पर टोल पर किसानों का धरना, चल रही लंगर की तैयारी

14 Jul 2026

फरीदाबाद : सेक्टर 3 तिगांव पुल के पास आगरा नहर में मिला 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव

14 Jul 2026

Bijnor: जर्जर स्कूल, बाहर नदी और कूड़े के ढेर, बारिश में कई दिन बंद रहता है विद्यालय

14 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर, 14 लोगों ने किया रक्तदान

14 Jul 2026

VIDEO: बच्चों ने लगाए पौधे, देखभाल की ली शपथ

14 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: फर्जी बिल से बेची नकली दवाएं, 30 फीसदी देते थे कमीशन

14 Jul 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में चार से पांच घंटे में बन सका पर्चा, एसी में छूटे मरीजों की पसीने

14 Jul 2026

VIDEO: पहले बरात में बहा था खून, अब गवाह परिवार पर हमला; समझौते से इनकार पर चले चाकू

14 Jul 2026

VIDEO: दवाई लेने गई महिला से मेडिकल संचालक की शर्मनाक हरकत, बेटी के सामने की छेड़छाड़; भड़के ग्रामीण

14 Jul 2026

VIDEO: ग्राहक की तलाश में खड़े थे शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा; बाइक हुई बरामद

14 Jul 2026

Solan News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा, मंदिर में भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

14 Jul 2026

बहादुरगढ़: डंडो से पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अयोध्या में कौशल विकास, रोजगार मेला एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन

14 Jul 2026

अयोध्या में चंपत राय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव पर रिपोर्ट न दर्ज होने से अधिवक्ता आक्रोशित

14 Jul 2026

Sirmour News: पांच दिन से अंधेरे में डूबा हाथी की कब्र क्षेत्र, बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी दुर्घटना और चोरी की आशंका

14 Jul 2026

Faridabad: फरीदाबाद में आगरा नहर में अज्ञात महिला का शव मिला, इलाके में सनसनी

14 Jul 2026

नगर निगम सभागार में संभव जनसुनवाई में पहुंचे 50 फरियादी

14 Jul 2026

VIDEO: कोयंबटूर में 28 जुलाई से होगी जूनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप, कैंप शुरू

14 Jul 2026

VIDEO: हरेला मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

14 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में टिन्नू पर हर दिन हो रहे नए खुलासे

14 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अयोध्या में पोस्टर वार, प्रशासन ने हटवाए बैनर

14 Jul 2026

अयोध्या मण्डल: सर्किट हाउस सभागार में पशुपालन विभाग

14 Jul 2026

अयोध्या में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन

14 Jul 2026

बठिंडा में घर की छत गिरी, मलबे में दबे मां-बेटे की मौत

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, उपायुक्त कार्यालय के बाहर लोगों का धरना

14 Jul 2026

Sirmour News: चिड़ावाली में नई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

14 Jul 2026

VIDEO: इजरायल ने लिए चयनित अभ्यर्थियों ने किया सेवायोजन निदेशालय का घेराव

14 Jul 2026

Mandi News: पंडोह बाईपास को केंद्र की मंजूरी, भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा निर्माण

14 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed