{"_id":"6a1d4ef653e9c482ab02d4dc","slug":"video-bilaspur-ashok-kumar-expresses-gratitude-to-the-public-after-victory-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: जीत के बाद अशोक कुमार ने जताया जनता का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: जीत के बाद अशोक कुमार ने जताया जनता का आभार
जिला परिषद वार्ड नंबर-10 बरमाणा से विजयी भाजपा समर्थक उम्मीदवार अशोक कुमार ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और अपनी टीम को दिया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। अशोक कुमार ने कहा कि वह संपूर्ण जनता, अपनी टीम और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उसे इस मुकाम तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होता है कि यह चुनाव केवल उन्होंने नहीं लड़ा, बल्कि क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं ने स्वयं अशोक कुमार बनकर चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मिले अपार समर्थन और विश्वास के लिए वह सभी मतदाताओं के ऋणी हैं। अशोक कुमार ने भरोसा दिलाया कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने एक बार फिर क्षेत्र की जनता, अपनी टीम, भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।