{"_id":"6a1d5059d21a7c691c04fced","slug":"video-bilaspur-panchayat-election-process-concludes-peacefully-in-the-district-80-percent-voter-turnout-recorded-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पंचायत चुनाव प्रक्रिया, 80 फीसदी मतदान रहा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई पंचायत चुनाव प्रक्रिया, 80 फीसदी मतदान रहा दर्ज
बिलासपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। करीब डेढ़ महीने तक चली चुनावी तैयारियों, तीन चरणों में हुए मतदान और 36 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना के बाद रविवार को जिला परिषद और पंचायत समिति (बीडीसी) चुनावों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बताते हुए इसमें सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले की कुल 182 पंचायतों में पंचायत चुनाव संपन्न करवाए गए। इन चुनावों में 1140 वार्ड सदस्य, 182 प्रधान, 182 उप प्रधान, 97 पंचायत समिति सदस्य, 14 जिला परिषद सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ। जिले में मतदान तीन चरणों 26, 28 और 30 मई को आयोजित किया गया। प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों की मतगणना मतदान वाले दिन ही संबंधित मतदान केंद्रों पर पूरी कर ली गई थी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे शुरू की गई। जिला परिषद और बीडीसी चुनावों की मतगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने में प्रशासनिक मशीनरी ने लगातार कार्य किया। मतदान और मतगणना से जुड़े कार्यों में अधिकारी और कर्मचारी लगातार जुटे रहे, पूरी प्रक्रिया 36 घंटे से अधिक समय तक चली। बताते चलें कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। इसके अलावा वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, जिससे चुनावी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।