{"_id":"6a1eafc11c0d20510e07f7ec","slug":"video-bilaspur-bjp-mla-trilok-jamwal-says-bjp-receives-resounding-mandate-in-panchayati-raj-elections-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल बोले- पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल बोले- पंचायती राज चुनावों में भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश
हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बिलासपुर जिले की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है। यह जीत भाजपा की जनहितकारी नीतियों, केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा पार्टी नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने जिले के प्रत्येक मतदाता और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करती रहेगी। बिलासपुर परिधि गृह में पंचायती राज चुनावों पर प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जाता है। नगर परिषद चुनावों में 11 में से नौ सदस्य भाजपा समर्थित जीतकर आए हैं। इसके बाद हुए पंचायत चुनावों में भी वार्ड पंच, उप प्रधान, प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद स्तर पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। दावा किया कि जिले में 92 से 93 प्रतिशत वार्ड पंच भाजपा समर्थित चुने गए हैं, जबकि 90 प्रतिशत से अधिक उप प्रधान पदों पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि सदर की 41 पंचायतों में से 35 प्रधान ऐसे निर्वाचित हुए हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा से जुड़े हुए हैं। वहीं 36 उप प्रधान भी भाजपा विचारधारा से जुड़े दायित्व धारी अथवा समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विकास खंड की 10 बीडीसी सीटों में से आठ सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए हैं। वहीं सदर विकास खंड की 13 सीटों में से 10 सीटें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। कहा कि जिला परिषद की चारों सीटों पर भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।