{"_id":"69a411d03408e2068f098604","slug":"video-bilaspur-cash-counter-of-jhanduta-krishi-seva-sahakari-sabha-samiti-started-in-balghar-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: झंडूता कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का बलघाड़ में कैश काउंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: झंडूता कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का बलघाड़ में कैश काउंटर शुरू
झंडूता क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध हो गई है। झंडूता कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित ने बलघाड़ में अपना नया कैश काउंटर खोल दिया है। इससे अब बलघाड़ और आसपास के गांवों के लोगों को सहकारी सभा की बैंकिंग सेवाओं के लिए पांच किलोमीटर से झंडूता मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कैश काउंटर का शुभारंभ झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने किया। उन्होंने औपचारिक रूप से रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बलघाड़ के शेयरधारकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। झंडूता के विभिन्न गांवों से भी लोग पहुंचे और इस नई सुविधा का लाभ उठाने की शुरुआत की। इस नए कैश काउंटर के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। पहले उन्हें लेन-देन, जमा, निकासी या अन्य सहकारी सेवाओं के लिए झंडूता जाना पड़ता था, जिससे समय और यात्रा व्यय दोनों में खर्च होता था। अब बलघाड़ में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों का समय बचेगा, यात्रा का खर्च बचेगा और दैनिक कामकाज आसान हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।