{"_id":"6a1a8e92d8858add6f018667","slug":"video-bilaspur-dc-rahul-kumar-visits-nauni-panchayat-amidst-rain-takes-stock-of-arrangements-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बारिश के बीच नौणी पंचायत पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, लिया व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बारिश के बीच नौणी पंचायत पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी में आज उपायुक्त राहुल कुमार ने मतदान व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे सुचारू रूप से शुरू हो गई थी। खराब मौसम के बावजूद दोपहर तक पूरे जिले में करीब 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि भारी वर्षा के कारण जिले में बिजली गुल होने और कुछ जगह सड़कें बाधित होने की समस्याएं आई हैं। इससे निपटने के लिए बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी व जेई ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं ताकि हर समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि अभी बारिश कम हुई है, इसलिए 3:00 बजे से पहले समय रहते पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।