सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Deputy CM Mukesh Agnihotri said Himachal Police is our pride it is our duty to respect the uniform

Bilaspur: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- हिमाचल पुलिस हमारा गौरव, वर्दी का सम्मान करना हमारा फर्ज

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:31 PM IST
Bilaspur Deputy CM Mukesh Agnihotri said Himachal Police is our pride it is our duty to respect the uniform
बस्सी स्थित 5वीं आईआरबी (महिला) बटालियन के 17वें दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ज्योति प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में बेहतरीन एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले 24 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कुल सात पुलिस बटालियन हैं जिनमें बस्सी स्थित यह एक मात्र महिला बटालियन है। यह महिला बटालियन प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में महिला पुलिस कर्मी उच्च पदों पर पहुंचेगी और यह बटालियन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा ही संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हमारी महिला पुलिसकर्मी बेहतरीन कार्य करते हुए प्रदेश के दूर-दराज व दुर्गम क्षेत्रों में कार्य करने के साथ-साथ चुनाव, कानून-व्यवस्था तथा ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी को भी बखूबी निभा रही हैं। कहा कि पुलिस ने प्रदेश से नशा उन्मूलन की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। नशे कारोबार से जुड़े 42 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 45 करोड़ रूपये की संपति को जब्त किया है। प्रदेश सरकार ने पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट को सख्ती से लागू किया है और प्रदेश से नशे के संपूर्ण उन्मूलन के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने परिवहन विभाग के सहयोग से कई ब्लैक स्पाॅट को दुरूस्त किया है। जिसके कारण प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में भी पांच प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 16 हजार चालान किए हैं। प्रदेश में 4.25 लाख डिजिटल चालान कर प्रदेश के कोष में 46 लाख रूपये जमा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीएन में प्रदेश पुलिस देश भर में पिछले पांच वर्ष से पहले स्थान पर बनी हुई है। सोलन पुलिस थाना देश के अग्रणी दस थानों में शामिल हुआ है। उन्होंने बटालियन में पानी की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए जितनी धनराशि की जरूरत होगी उसे उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बटालियन में मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख रूपये देेने की घोषणा भी की। समारोह में हिमाचल पुलिस बैंड “हार्मनी ऑफ दि पाइंस” ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जबकि महिला बटालियन बस्सी की क्यूआरटी टीम ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर 5वीं आईआरबी बटालियन महिला बस्सी के कमांडेंट राकेश सिंह, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, विकास ठाकुर, अशोक ठाकुर, कमांडेंट बनगढ़ बटालियन आकृति शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शाहजहांपुर में शिशु का शव गोद में लेकर कलक्ट्रेट पहुंची महिला, लगाया ये आरोप

26 Aug 2025

Rajasthan News:  राजस्थान पुलिस की फलोदी में अब तक की बड़ी कार्रवाई, आठ करोड़ का अवैध मादक पदार्थ किया बरामद

26 Aug 2025

अलीगढ़ की टप्पल पुलिस ने किसानों व निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी दबोचे, 60 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क

26 Aug 2025

रायबरेली में खाद के लिए मारामारी, 500 बोरी खाद... लेने पहुंचे एक हजार किसान, बुलानी पड़ी पुलिस

26 Aug 2025

अवैध धर्मांतरण मामला: छांगुर की करीबी नीतू पर कसा शिकंजा, 13 करोड़ की संपत्ति ED से अटैच

26 Aug 2025
विज्ञापन

बाइक मैकेनिक से मिला सुराग, बलरामपुर में साइबर फ्रॉड और टेरर फंडिंग गिरोह का खुलासा

26 Aug 2025

पंचकूला सेक्टर 5 धरना स्थल पर हरियाणा के एलसीएलओ मांगों को लेकर धरने पर बैठे

26 Aug 2025
विज्ञापन

लुधियाना में 48 घंटे से हो रही बारिश, सड़क पर बने गड्ढे में पलटा ई रिक्शा

26 Aug 2025

भिवानी: बारिश के कारण सेक्टर की गलियों में जमा हुआ पानी, लोग परेशान

26 Aug 2025

VIDEO: गणपति महोत्सव के लिए पांडाल तैयार, 51 फीट का शिवलिंग बनाया गया

26 Aug 2025

VIDEO: डालीगंज पुल के पास लगा लंबा जाम, कई एंबुलेंस फंसी

26 Aug 2025

VIDEO : बाजारों में गणपति महोत्सव की धूम, प्रतिमाओं की हो रही खरीद

26 Aug 2025

VIDEO: नगर निगम द्वारा रफे आम क्लब के पास से अतिक्रमण हटाया गया

26 Aug 2025

Solan: हरतालिका तीज पर कंडाघाट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

26 Aug 2025

सोनभद्र में पीएसी के पहरे में हुआ खाद वितरण, VIDEO

26 Aug 2025

VIDEO: टैंकर ने रौंदे दंपती...महिला की दर्दनाक मौत, पति की हालत गंभीर

26 Aug 2025

VIDEO: मासूमों के भविष्य से खिलवाड़...शकरौली पंचायत में शिक्षा पर गंदगी हावी

26 Aug 2025

मरही माता मंदिर दर्शन के लिए गए एक ही परिवार के चार सदस्य उफनते नाले में बहे, सभी की मौत

सहायक अध्यापक एलटी चयनित अभ्यर्थियों का मुख्यमंत्री आवास कूच

26 Aug 2025

कीर्तिनगर एसडीएम को जनसमस्याओं का ज्ञापन सौंपा

26 Aug 2025

Noida: यमुना डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस पर चला प्राधिकरण का बुल्डोजर, 40 से ज्यादा फार्म हाउस तोड़े गए

26 Aug 2025

कैथल में दूसरे दिन भी शाम तक रुक-रुक कर तेज बारिश, दो घंटे में औसतन 90 एमएम दर्ज

26 Aug 2025

जगदलपुर में गर्भवती महिला को लेकर आ रही एम्बुलेंस में लगी आग, सूझबूझ से बची महिला की जान

26 Aug 2025

Meerut: आकाश गुर्जर और समर्थक गिरफ्तार किए

26 Aug 2025

VIDEO: केजीएमयू को 30 स्ट्रेचर मिलीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में हुई दान प्रक्रिया

26 Aug 2025

फतेहाबाद नगर परिषद ने डयूटी मजिस्टेट और पुलिस टीम लेकर शेड उतरवाने में की औपचारिकता

26 Aug 2025

Meerut: वन विभाग ने की तेंदुए की तलाश

26 Aug 2025

Meerut: जनसुनवाई कैंप का आयोजन किया

26 Aug 2025

Gurugram Rain: गुरुग्राम में तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

26 Aug 2025

Delhi: सड़कों पर घंटों खड़े रहते हैं बस यात्री, परिवहन व्यवस्था पर उठाए दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल

26 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed