Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Polling parties for Shri Naina Devi Ji depart from Swarghat; voting to be held on May 26 across 53 wards in nine Panchayats
{"_id":"6a12c8b3e0e2c554d303f9ac","slug":"video-bilaspur-polling-parties-for-shri-naina-devi-ji-depart-from-swarghat-voting-to-be-held-on-may-26-across-53-wards-in-nine-panchayats-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: श्री नयना देवी जी के स्वारघाट से पोलिंग पार्टियां रवाना, नौ पंचायतों के 53 वार्डों में 26 मई को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: श्री नयना देवी जी के स्वारघाट से पोलिंग पार्टियां रवाना, नौ पंचायतों के 53 वार्डों में 26 मई को मतदान
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड स्वारघाट में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने एचआरटीसी बस को हरी झंडी दिखाकर पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। विकास खंड स्वारघाट के तहत प्रथम चरण में 26 मई को नौ ग्राम पंचायतों के 53 वार्डों में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए करीब 318 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया। रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में ग्राम पंचायत तंबोल, टाली, री, मंडयाली, खरकड़ी, माकड़ी, कौड़ावाला, बस्सी और दबट में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई पंचायतों को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील पंचायतों में विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि मतदान और मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग की स्थिति पैदा न हो सके। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय स्वारघाट में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जाएगी। प्रशासन द्वारा खरकड़ी, माकड़ी, कौड़ावाला, बस्सी, दबट, टाली, स्वाहन, मजारी, भाखड़ा, धरोट, लैहड़ी, तरसुह, रोडजामन तथा बैहल पंचायतों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन पंचायतों में वेबकास्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की लाइव निगरानी की जा सके। उधर, शिमला में एचआरटीसी चालक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में यूनियन द्वारा बसों के पहिए जाम करने के निर्णय के बावजूद चुनावी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए निगम की बसों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। प्रशासन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।