{"_id":"69dcd152901b3147f30626c7","slug":"video-bilaspur-rukmani-kund-fair-begins-with-a-tribute-to-the-sacrifices-of-women-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: महिलाओं के त्याग को नमन से हुआ रुक्मणी कुंड मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: महिलाओं के त्याग को नमन से हुआ रुक्मणी कुंड मेला शुरू
ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल रुक्मणी कुंड में बैसाखी पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने माता रुक्मणी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मंत्री ने महिलाओं को त्याग को भी नमन किया। मंत्री ने कहा कि रूकमणी कुंड मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के त्याग, समर्पण और बलिदान की प्रेरणादायक परंपराओं को भी जीवंत करता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के योगदान का सम्मान करना और उनके प्रति संवेदनशील एवं समान दृष्टिकोण अपनाना आज की आवश्यकता है। कहा कि इतिहास में महिलाओं ने समाज और मानवता के लिए अनेक बार सर्वोच्च बलिदान दिए हैं, जिन्हें स्मरण कर समाज में समानता और सम्मान की भावना को मजबूत किया जाना चाहिए। धर्माणी ने रुक्मणी कुंड क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सामुदायिक भवन, स्नानागार एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के संरक्षण और बेहतर रखरखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का संचालन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।