{"_id":"6832a910ce8a3bc87d06a67d","slug":"video-bilaspur-youth-labour-training-class-started-in-bharari-2025-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: भराड़ी में शुरू हुआ युवा मजदूर अभ्यास वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: भराड़ी में शुरू हुआ युवा मजदूर अभ्यास वर्ग
भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश ने भराड़ी में दो दिवसीय युवा अभ्यास वर्ग में प्रदेश भर से करीब 100 युवा मजदूर नेता शामिल होने पहुंचे हैं। उनका मकसद मजदूरों के हक के लिए लड़ने वाले नए नेतृत्व को तैयार करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेताओं ने किया। वरिष्ठ नेता वी सुरेंद्रन, पवन, सोहनलाल गुप्ता, मदन राणा, यशपाल हेटा ने युवाओं को मजदूर आंदोलन के इतिहास, संगठन की मजबूती और श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि युवा ही भविष्य हैं और उनके बिना मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। पहले दिन में भारतीय मजदूर संघ का इतिहास, राष्ट्रीय विचारधारा और संगठन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों के लिए बेहतर काम करने के लिए सुझाव भी दिए। दूसरे दिन स्वदेशी आंदोलन, श्रम कानूनों की वर्तमान स्थिति और मजदूरों के सामने आने वाली चुनौतियों पर बातचीत होगी। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। यह अभ्यास वर्ग युवाओं को न केवल संगठन के प्रति जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें मजदूर हितों की लड़ाई में आगे आने के लिए भी तैयार कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।