{"_id":"6a0186665a65c3dfd4059682","slug":"video-captain-balak-ram-sharma-flags-off-fit-india-cycle-race-awareness-rally-sets-out-from-sai-hostel-bilaspur-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: फिट इंडिया साइकिल रेस को कैप्टन बालक राम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, साई हॉस्टल बिलासपुर से निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: फिट इंडिया साइकिल रेस को कैप्टन बालक राम शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, साई हॉस्टल बिलासपुर से निकली जागरूकता रैली
प्रधानमंत्री फिट इंडिया अभियान के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में साइकिल रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रेस साईं हॉस्टल परिसर से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों और वैटरन सैनिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई फिट इंडिया योजना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में सहायक हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जैसी सेवाओं के लिए भी तैयार करता है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक युवाओं को उठाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ कोच एवं स्टाफ ने वैटरन सैनिकों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित भी किया। आयोजन में साईं प्रशिक्षण केंद्र के इंचार्ज विजय प्रकाश नेगी, वॉकिंग असिस्टेंट कोच राम चंद्र, कबड्डी कोच पंकज कुमार और कोऑर्डिनेटर सुरजीत सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।