{"_id":"69ef438c1d533eff290e3b37","slug":"video-demand-for-skip-road-and-underpass-for-namhol-market-intensifies-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नम्होल बाजार के लिए स्किप रोड और अंडरपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नम्होल बाजार के लिए स्किप रोड और अंडरपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर जिले के नम्होल बाजार क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को क्षेत्र के ग्रामीणों व व्यापारियों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर नम्होल बाजार में अंडरपास तथा दोनों ओर से सर्विस रोड के निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि नम्होल बाजार आसपास के 15 से 20 गांवों के लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है, जबकि करीब 35 गांवों के लोग अपनी आवश्यकताओं के लिए इस बाजार पर निर्भर हैं। ऐसे में फोरलेन निर्माण कार्य के चलते आवागमन बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नम्होल बाजार में तहसील कार्यालय, विद्युत उपमंडल कार्यालय, पुलिस चौकी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग कार्यालय, आबकारी एवं कराधान विभाग, बैंक, डाकघर, युवक मंडल कार्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अस्पताल और पीएचसी सहित अनेक महत्वपूर्ण सरकारी व गैर सरकारी संस्थान स्थित हैं। इन संस्थानों तक पहुंचने में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फोरलेन निर्माण के कारण बाजार की रौनक फीकी पड़ने लगी है और कारोबार प्रभावित हो रहा है। यदि समय रहते उचित प्रबंध नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीण प्रतिनिधि देशराज ने बताया कि अंडरपास और सर्विस रोड का निर्माण क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता बन चुका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।