{"_id":"6a7869260219e038170d9db1","slug":"video-jhanduta-bjp-organizational-meeting-booth-strengthening-bilaspur-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"BJP Meeting: झंडूता में भाजपा ने की संगठनात्मक बैठकें, बूथ मजबूत करने की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Meeting: झंडूता में भाजपा ने की संगठनात्मक बैठकें, बूथ मजबूत करने की बनाई रणनीति
झंडूता उपमंडल के शाहतलाई और झंडूता मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में प्रदेश भाजपा महिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रश्मि धर सूद ने मुख्य रूप से शिरकत की। झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठकों में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
रश्मि धर सूद ने कहा कि शाहतलाई और झंडूता दोनों मंडलों की बैठकें सफलतापूर्वक आयोजित हुई हैं। इनमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य ध्येय बूथ स्तर के संगठन को नई दिशा और दशा देना है, ताकि बूथों को मजबूत कर आने वाले चुनावों में भाजपा मजबूती के साथ मैदान में उतर सके।
उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई है और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया गया।
रश्मि धर सूद ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव हैं और भाजपा इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।