{"_id":"6a78692184e6f7b66f06b251","slug":"video-naina-devi-temple-shravan-sunday-25000-devotees-bilaspur-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: श्रावण रविवार को माता श्री नैना देवी के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: श्रावण रविवार को माता श्री नैना देवी के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रावण रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। रिमझिम बारिश के बीच करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। लगातार बारिश के कारण पिछले दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही, लेकिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
श्रावण माह के चलते हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर की आरती के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार फ्लाईओवर तक पहुंच गई। बारिश के बावजूद श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे।
लगातार बारिश को देखते हुए मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रखी गई। श्रद्धालुओं के अनुसार रास्ते खुले रहे और जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई थीं, ताकि बारिश के कारण कहीं मलबा या पत्थर गिरने पर मार्ग को तुरंत साफ किया जा सके।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर के बाहर होमगार्ड जवानों ने भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि मंदिर के अंदर तैनात पूर्व सैनिकों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन करवाए। मुख्य द्वार और निकासी मार्ग के पास पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं ने पानी की छबीलें भी लगाईं। इससे बारिश के बीच दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को राहत मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।