{"_id":"6a2be9b7b54b7621850968f8","slug":"video-rajesh-dharmani-said-koldam-lake-should-be-developed-into-a-major-hub-for-water-sports-and-tourism-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राजेश धर्माणी बोले- कोलडैम झील को बनाया जाए वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन का बड़ा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राजेश धर्माणी बोले- कोलडैम झील को बनाया जाए वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन का बड़ा केंद्र
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो परियोजना का दौरा कर परियोजना प्रबंधन के साथ विकास एवं पर्यटन संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोलडैम पावर स्टेशन का निरीक्षण किया, पावर हाउस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और मोटर बोट के माध्यम से बांध क्षेत्र का अवलोकन भी किया। एनटीपीसी प्रबंधन के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कोलडैम परियोजना के तहत बनी विशाल झील को पर्यटन गतिविधियों और जल क्रीड़ा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए एनटीपीसी और जिला प्रशासन को मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना चाहिए ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकें। कहा कि पर्यटन आधारित कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया ताकि वे अपने घरद्वार पर ही रोजगार के अवसर सृजित कर सकें। कहा कि बिलासपुर दो प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं से जुड़ा होने के कारण यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में होम स्टे गतिविधियों को विकसित करने की आवश्यकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।