Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
Chamba A delegation of Bhim Rao Ambedkar Retired Employees and Senior Citizens Organization submitted a memorandum to the Deputy Commissioner
{"_id":"6995976fa15dd124f20ea7e8","slug":"video-chamba-a-delegation-of-bhim-rao-ambedkar-retired-employees-and-senior-citizens-organization-submitted-a-memorandum-to-the-deputy-commissioner-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: भीम राव आंबेडकर सेवानिवृत कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: भीम राव आंबेडकर सेवानिवृत कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
भीम राव आंबेडकर सेवानिवृत कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिल उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति के खिलाफ बीआर आंबेडकर के विरुद्ध अपने मोबाइल से फेसबुक पर जाति सूचक व अति अपमान जनक सार्वजनिक पोस्ट डालने पर शिकायत की है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की अपमान जनक सार्वजनिक पोस्ट डाल कर बहुजन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया है। व्यक्ति ने गलत टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत को आजाद हुए 78 साल और भारत का संविधान लागू हुए 75 साल से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन आज भी उच्च जाति में कुछ लोगों की मानसिकता अभी तक गुलामी की जजीरों में जकड़ी हुई है। भारत का संविधान लागू होने के उपरांत आज भी भारत में कुछ उच्च जाति के लोग एस.सी/एस. टी. के लोगों को अपनी जागीर और गुलाम समझते हैं। उक्त पोस्ट करने वाला व्यक्ति जनप्रतिनिधि भी रह चुका है। उन्होंने इस बारे में जांच करके उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष मनोहर लाल हितैषी, उपाध्यक्ष भीम कुमार चंद्रा, दीपक अहीर, गुरूमीत चंद्रा, शिव कर्ण, सुदन, राकेश, भीम राज, जीत सिंह, भूपेंद्र कुमार, कुलदीप, तरसेम सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।