{"_id":"6659b367e60122f02508193e","slug":"video-fighting-took-place-after-blocking-the-road-near-miyadigala-on-chamba-khajjiar-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा-खज्जियार मार्ग पर पहले युवक से मारपीट, फिर कार से कुचलने का प्रयास, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा-खज्जियार मार्ग पर पहले युवक से मारपीट, फिर कार से कुचलने का प्रयास, सामने आया वीडियो
चंबा-खज्जियार मार्ग पर मियाड़ीगला के समीप रास्ता रोककर मारपीट करने और युवक की पिटाई के बाद कार ऊपर चढ़ाने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के ब्यान पर तीन युवकों के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।