{"_id":"6a60a7494c192cae53024946","slug":"video-mohammad-safi-and-pawan-sharma-from-chamba-passed-the-national-kabaddi-referee-examination-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा के मोहम्मद सफी और पवन शर्मा ने पास की राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के मोहम्मद सफी और पवन शर्मा ने पास की राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा
चंबा। ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा में जिला के दो युवाओं ने सफलता हासिल कर हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मोहम्मद सफी और पवन शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर जिले के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी टेस्ट का आयोजन तीन से आठ जुलाई तक झारखंड के बोकारो में किया गया। परीक्षा में देशभर से करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जबकि हिमाचल प्रदेश से केवल पांच प्रतिभागी शामिल हुए थे। ऐसे प्रतिस्पर्धी माहौल में दोनों युवाओं की सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मोहम्मद सफी जिला चंबा के गांव चड़ियारा बाट के निवासी हैं। जबकि पवन शर्मा गांव चनेड़ से संबंध रखते हैं। दोनों ने कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। मोहम्मद सफी और पवन शर्मा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय जिला कबड्डी संघ को दिया। उन्होंने संघ के अध्यक्ष विनीत विज, सचिव मुनीश जमवाल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल तथा अपने मार्गदर्शक कोच मोहम्मद रफी और ओमप्रकाश का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी के मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन से ही यह सफलता संभव हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।