{"_id":"65fece05c262fb57d5084d3f","slug":"video-students-gave-wonderful-cultural-presentations-at-the-66th-annual-function-of-chamba-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा कॉलेज के 66वें वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने दीं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा कॉलेज के 66वें वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने दीं शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
राजकीय महाविद्यालय चंबा की ओर से 66वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ की गई। संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से सरस्वती मां की स्तुति की। प्राचार्य विद्यासागर शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अपने संबोधन में कहा कि मुख्यातिथि का आभार जताया। इस मौके पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने साल भर में शैक्षणिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह में महाविद्यालय चंबा की ओर पहली बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से विशिष्ट अतिथि मेजर एससी नैयर को सम्मानित किया। इसी अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, सेवानिवृत्त प्राचार्य विपिन राठौर, सेवानिवृत्त प्रोफेसर वाईएस मरवाह, सेवानिवृत डॉ. लेखराज, प्रोफेसर रघुवीर, डॉ. उपेंद्र गुप्ता ,प्रोफेसर सोहन खान, पीटीए अध्यक्ष जसवंत सिंह, तकनीकी सलाहकार भास्कर सहगल, ओएसडी उमा कांत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।